आर-पार के मूड में छत्तीसगढ़ कांग्रेस.. धान खरीदी पर केंद्र और राज्य के बीच घमासान.. केंद्र के खिलाफ प्रदेशभर में आज से प्रदर्शन शुरु..

0
73

रायपुर। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस आज से प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। कांकेर से कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन 12 नवंबर तक चलेगा। उसके बाद कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल और अन्य नेताओं के साथ दिल्ली कूच करेगी और 15 नवंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। केन्द्र के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करने के बाद दो दिन पहले मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रभारी पीएल पुनिया ने इसकी जानकारी दी।

  • बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के नाम लिखी गई चिट्ठी पर सभी 38 लाख किसानों से हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा है।
  • सभी नेताओं को 12 तारीख तक हस्ताक्षर करवाकर पत्र के साथ रायपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
  • जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को कांग्रेस इन पत्रों को लेकर दिल्ली रवाना होगी। इसके लिए 500 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला होगा।
  • जिसमें प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के किसानों को भी ले जाने की तैयारी है।
  • बताया जा रहा है कि किसानों की चिट्‌ठी से भरा ट्रक सबसे आगे चलेगा। क्या है

क्या हैं कांग्रेस नेताओं की मांग

बता दें कि राज्य सरकार ने इस बार 87 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार चाहती है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से 32 लाख टन चावल खरीदे। लेकिन केंद्र सरकार ने चावल खरीदी से इंकार कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया। जिसके बाद अब कांग्रेस आर-पार के मूड में है।