CG Board Exam: माशिमं ने जारी किया 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का टाइम टेबल.. 2 मार्च से बारहवीं और 3 मार्च से दसवीं की बोर्ड परीक्षा होगी शुरु.. देखिए पूरा टाइम टेबल..

0
516

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का टाइम टेबल जारी किया है। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के बीच में ही होली पड़ेगी। 10 मार्च को होली है। होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद में गेप रखा है। 10वीं की परीक्षा में होली के दौरान सिर्फ चार दिन और 12वीं में छह दिन का गेप दिया गया है। 12वीं की परीक्षा 2 से 31 मार्च तक यानी 30 दिन चलेगी। 10वीं की परीक्षा 3 से 26 मार्च तक यानी 24 दिन चलेगी। 12वीं वोकेशनल की परीक्षा 2 से 30 मार्च तक और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि की परीक्षा प्रथम व द्वितीय दो से 14 मार्च तक चलेगी। परीक्षा सुबह नौ बजे से 12:30 बजे तक होगी।

देखें लिस्ट..