छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के ये प्रत्याशी होंगे आमने-सामने, जानिए इन सीटों पर क्या हैं समीकरण, पढ़िए कम शब्दों में पूरा विश्लेषण..

0
75

रायपुर 21 मार्च, 2019 @ मनोज कुमार साहू। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच पर  कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने अपने तीन मौजूदा विधायकों को ही लोकसभा का टिकट दे दिया है। तो भाजपा ने ऐसे नेताओं को टिकट दिया है। जो या तो पहले चुनाव हारे या फिर विधानसभा के वक्त पार्टी ने उन्हें इस लायक ही नहीं समझा था। कि उन्हें टिकट दिया जाए। कांग्रेस और भाजपा ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सरगुजा, बस्तर, रायगढ़ और कांकेर सीटों और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर-चांपा सीट के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के पार्टी के सभी मौजूदा 10 सांसदों के टिकट काट दिए है। पहली लिस्ट में शामिल पांच उम्मीदवारों में से दो महिलाएं हैं।

सरगुजा लोकसभा सीट

सरगुजा सीट पर रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। कमलभान सिंह मरावी का टिकट कट गया है। रेणुका सिंह का मुकाबला कांग्रेस के खेलसाय सिंह से है, जिन्होंने प्रेमनगर विधानसभा के 2013 के चुनाव में रेणुका सिंह को पराजित किया था। रेणुका सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री रही हैं। पिछले साल लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने उनके बंगले पर कब्जा कर लिया था। जबकि कांग्रेस ने प्रेम नगर सीट से विधायक और प्रतिष्ठित आदिवासी नेता खेलसाय सिंह को सरगुजा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए सिंह 1991,1996 और 1999 में सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

बस्तर लोकसभा सीट

बस्तर सीट पर बेदूराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। वे पहले चित्रकोट से विधायक थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। बस्तर में राजनीति के दो ध्रुव हैं महेन्द्र कर्मा और बलिराम कश्यप, दिनेश कश्यप बलिराम के बेटे थे। इधर चित्रकोट विधानसभा सीट से विधायक और आदिवासी नेता दीपक बैज को बस्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

रायगढ़ लोकसभा सीट

रायगढ़ सीट पर बीजेपी की गोमती साय उम्मीदवार हैं। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का टिकट कट गया है। गोमती जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। वहीं कांग्रेस ने धर्मजयगढ़ सीट से विधायक लालजीत सिंह राठिया को रायगढ़ लोकसभा सीट से टिकट दिया है। उनके पिता चनेश राम राठिया छत्तीसगढ़ के अलग होने से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक रहे चुके हैं।

कांकेर लोकसभा सीट

कांकेर से बीजेपी ने मोहन मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। कांकेर संसदीय सीट से मोहन मंडावी को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है। मोहन मंडावी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शाखा कांकेर के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी होने के साथ ही लोक सेवा आयोग के सदस्य भी हैं। वर्तमान में वे तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांताध्यक्ष भी हैं। इस सीट पर विक्रम उसेंडी का टिकट कट गया है। उन्हें हाल ही में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने बृजेश ठाकुर को कांकेर लोकसभा सीट से उतारा है। वह फिलहाल कांकेर जिला पंचायत सीट के सदस्य हैं। उनके पिता सत्यनारायण सिंह ठाकुर और दादा रत्न सिंह ठाकुर भी अविभाजित मध्यप्रदेश में कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं।

जांजगीर लोकसभा सीट

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर गुहाराम अजगले को उम्मीदवार बनाया गया है। वे सारंगगढ़ से 14वीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर कमला देवी का टिकट कट गया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज के बेटे रवि भारद्वाज जांजगीर चांपा (अजा) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी ने अभी सामान्य श्रेणी की छह सीटों रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। साल 2014 के आम चुनाव में राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 10 पर जीत दर्ज की थी। दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here