दुर्ग का ये वार्ड CCTV कैमरे लैस, इससे अपराध में आई कमी, अब इसे शहर के बाकी वार्डों के लोग भी आ रहे देखने…

0
86

26 जून 2019 दुर्ग। शहर के बड़े वार्डों में शूमार वार्ड 21 सिंधिया नगर की हर दूसरी गली और चौक-चौराहे सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गए हैं। घनी आबादी वाले इस वार्ड में कैमरे लगाए गए हैं। लोगों को इसका असर भी देखने को मिल रहा है। वार्ड पार्षद अरूण सिंह की पहल पर ये कैमरे लगाए गए हैं। उनका कहना है कि यह दुर्ग जिले का पहला वार्ड है, जो पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस है।

वार्डवासियों के साथ पार्षद अरूण सिंह।


वार्ड पार्षद अरूण सिंह का कहना है कि, वार्ड बड़ा होने की वजह से प्रॉपर मॉनीटरिंग नहीं हो पाती थी। साथ ही बाहरी व असामाजिक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए कैमरे लगाने का कांसेप्ट आया। अरूण बताते हैं कि लगातार चोरी-मारपीट जैसी वारदात वार्ड में हो रही थी। इसे देखते हुए कैमरे लगाए गए हैं। अब अपराध के ग्रॉफ में कमी आई है। इससे मॉनीटरिंग तो होती है, वार्ड में चल रहे कार्यों से भी अपडेट रहता हूं।

पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ पार्षद अरूण सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here