मतदान दल को ले जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 कर्मी की मौत की खबर.. पांच कर्मचारी भी घायल.. कार में ही फंसे रहे दो कर्मी, मशक्कत के बाद निकाला बाहर..

0
72

बलरामपुर 22 अप्रैल, 2019। लोकसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टी को ले जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बलरामपुर जिले के स्याही मोड़ के पास स्कार्पियो वाहन पेड़ से अचानक टकरा गई। जिससे एक  मतदानकर्मी की मौत हो गई और पांच के घायल होने की खबर आ रही है।  जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल लाया गया जहां से अंबिकापुर के लिए रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद दो मतदानकर्मी स्कार्पियो में ही फंस गए थे उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मतदान दल करमडीह गांव जा रहे थे। घायलों का नाम सुरेश गुप्ता, अशोक कुजूर, राजेश और गणेश राम बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here