15 जुलाई 2019, जशपुर। प्रदेश के जशपुर जिले में आज दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 12 लोग घायल और 4 गंभीर रूप से घायल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुनकुनी थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।