19 अगस्त 2019, रायपुर। राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के भाई कारोबारी हरमिंदर सिंह होरा ने यूनियन क्लब में खुद को गोली मार ली है। घटना की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी हरमिंदर सिंह होरा ने यूनियन क्लब परिसर में अपने कार के भीतर ही खुद पर लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली है।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरमिंदर सिंह होरा उर्फ़ पप्पू होरा कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते वे लंबे समय से काफी परेशान थे। हरमिंदर सिंह होरा हाल ही में कैंसर का इलाज कराकर सिंगापुर से रायपुर लौटे थे। पुलिस के आला अधिकारी मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुके हैं।