ब्रेकिंग: कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच प्रदेश के 10 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित.. जानिए किन जिलों में हुई छुट्टी घोषित..

0
86

रायपुर 2 जनवरी, 2020। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद अब प्रदेश के 10 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जहां ठंड और बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। तो प्रदेश के 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह छुट्टी 3 और 4 जनवरी की होगी।

सूचना के मुताबिक इन जिलों में छुट्टी घोषित

  • राजधानी रायपुर के अलावे,
  • बिलासपुर,
  • राजनांदगांव,
  • कबीरधाम,
  • महासमुंद,
  • कोरबा में छुट्टी का ऐलान 4 जनवरी तक के लिए कर दिया गया है।
  • वहीं इससे पहले सूरजपुर,
  • बलरामपुर,
  • अंबिकापुर के अलावा
  • सरगुजा संभाग के सभी जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है।

4 से 5 डिग्री नीचे गिर सकता है तापमान

अब इन जिलों में स्कूल 6 जनवरी को खुलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में शुक्रवार को भी रूक-रूककर बारिश होती रहेगी। वहीं कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ेंगे। मौसम विभाग ने इस बात की भी आशंका जतायी है कि बारिश और सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश का न्यूनतम तापमान चार से 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।