ब्रेकिंग: कांग्रेस प्रत्याशी की अचानक हुई मौत.. पार्टी ने इस नगर पंचायत के वार्ड 14 से उतारा था मैदान पर.. पहले भी रह चुके थे पार्षद..

0
72

8 दिसंबर 2019 सुकमा। जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मिडियाम गंगा की मौत हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मिडियाम दोरनापाल नगर पंचायत के 14 नम्बर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी थे। अचानक सुगर बढ़ने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद दोरनापाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वे वार्ड 13 से पार्षद भी रह चुके हैं। मामला दोरनापाल थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।