ब्रेकिंग: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.. 6 युवक-युवतियां अरेस्ट.. छत्तीसगढ़ के इस शहर से बरामद हुई कोलकाता की लड़कियां.. होटल में चल रहा था घिनौना काम..

0
157

रायगढ़ 7 फरवरी, 2020। चक्रधर नगर थाना इलाके के एक होटल में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 6 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और पुरूष दलाल को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाएं कोलकाता की रहने वाली है।

दरअसल चक्रधर नगर पुलिस को बेलादुला क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिस पर डीएसपी के नेतृत्व में चक्रधर नगर थाने की टीम ने ओयो होटल की फ्रेंचाइजी लिए हुए स्थल पर रेड की। जहां पर आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिला एवं तीन पुरुष पाए गए। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला एवं एक पुरुष दलाल भी शामिल है। महिला कोलकाता निवासी बताई जा रही है, जो अब अपने इस धंधे को बड़े स्तर पर फैलाने के मकसद से रायगढ़ आई थी। अन्य आरोपी महिला रायपुर की बताई जा रही है जबकी युवक रायगढ़ के हैं।