ब्रेकिंग: रायपुर नगर निगम में अब होंगे 10 जोन.. मंत्री डाॅ. शिव डहरिया के निर्देश पर किया गया बदलाव.. शहर वासियों को मिलेगी सहूलियतय..

0
96

रायपुर, 13 मई 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर में 8 जोन को बढ़ा कर अब 10 जोन किया जाएगा। इस आशय का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन स्थित नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को भेज दिए गए हैं।

मंत्री डाॅ. डहरिया ने बताया कि शहर वासियों को और अधिक सहूलियतें प्रदान करने तथा निगम प्रशासन कार्य के सुचारू संचालन एवं नागरिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जोन संख्या में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब रायपुर निगम में दो जोन के वृद्धि हो जाने से शहरी विकास की सतत् माॅनिटरिंग करने में सहायता मिलेगी।