ब्रेकिंग: कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के PSO ने खुद पर सर्विस राइफल से चलाई गोली.. मौके पर मौत..

0
87

दंतेवाड़ा 4 जनवरी 2020। विधायक देवती कर्मा के पीएसओ ने शुक्रवार की देर रात आत्महत्या कर ली। जवान नें सर्विस AK-47 रायफल से खुद को गोली मारी ली। जिससे मौक़े पर ही उसकी मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक पीएसओ का नाम आशोराम कश्यप है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताये कि रात 12:30 बजे के आसपास जवान ने खुद पर गोली चलाई है इससे पहले वह लगातार कहीं फोन पर बात कर रहा था।