ब्रेकिंग: प्रमोद दुबे बनाए गए रायपुर निगम के सभापति प्रत्याशी.. कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार..

0
66

रायपुर 6 जनवरी, 2020। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के सभापति पद के लिए प्रमोद दुबे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे को नगर निगम सभापति बनाया गया है। कांग्रेस को इस पद की घोषणा के लिए काफी मंथन किया गया। इससे पहले कई नाम सामने आ रहे थे। हालांकि सबके अरमान पानी में फिर गए।

वही रायपुर महापौर के लिए एजाज ढेबर को प्रत्याशी घोषित करने के बाद क्रांस वोटिंग की संभावना बढ़ी गुई है। बता दें एजाज ढेबर दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। पहले से ही उनका नाम तय माना जा रहा था. आखिरकार पार्टी ने भी उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

बता दें कि रायपुर नगर निगम की कुल 70 सीटों में से कांग्रेस के पास 34 बीजेपी, 29 अन्य 7 सीट है। सभी निर्दलीय पार्षदों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने से, यह तय हो गया कि रायपुर महापौर कांग्रेस का ही बनेगा।