ब्रेकिंग: पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक लाख का इनामी माओवादी ढेर.. एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे सीआरपीएफ और जिला बल के जवान..

0
83

बीजापुर 16 अक्टूबर, 2020। जिले में एक बार फिर पुलिस जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक इनामी माओवादी ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। दरअसल आज सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों ने यह कामयाबी हासिल हुई है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कोरसागुड़ा और अटल पल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुआ है।