ब्रेकिंग: एशिया के सबसे बड़े परिवहन संघ के अध्यक्ष पद से मलकीत सिंह गैंदु का इस्तीफा.. 13 बार से अध्यक्ष थे मलकीत..

0
130

जगदलपुर। 13 बार बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहे मलकीत सिंह गैंदु ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उनकी राजनीति में संक्रियता के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। मलकीत ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण समय की कमी के चलते एशिया के इतने बड़े संगठन के प्रमुख पद का त्याग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के बाद भी बतौर सदस्य संघ के हितों में काम करने की बात लिखी है।

आपको बता दें कि गत 17 वर्षों से संघ के साथ जुड़े रहकर मलकीत सिंह 13 बार अध्यक्ष रहे हैं। मलकीत कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।