ब्रेकिंग: जवानों ने एक महिला नक्सली का किया एनकाउंटर.. शव भी बरामद.. अभी भी पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी..

0
75

सुकमा। बस्तर के घने जंगलों के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। जवानों की इस कार्रवाई में 1 महिला नक्सली ढेर हो गई है। जिसका शव भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि जवान चिंतागुफा छोटेकेडवाल इलाके में सर्चिंग पर थे। इस दौरान नक्सलियों की तरफ से फायरिंग की गई। जिसमें डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही की गई।

  • फिलहाल जवानों और माओवादियों के बीच फायरिंग जारी है।
  • पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के खबर की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने की है।