ब्रेकिंग: मुंबई से डांस करने आए युवती से गैंगरेप.. इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप.. भिलाई से रायपुर ले जाने के बहाने बीच रास्ते में दिखाई हैवानियत..

0
105

भिलाई। मुंबई से डांस करने आई एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल इवेंट में डांस करने वाली मुंबई की युवती से अनाचार हुआ है। इवेंट ऑर्गनाइजर समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इवेंट ऑर्गनाइजर आरोपी राज ने पीड़िता को मुंबई से एक आयोजन में डांस करने के लिए बुलाया था। भिलाई से रायपुर के एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने कुम्हारी के खार में ले जाकर अपने अन्य साथियों कमलेश, कबीर और सोनू के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने उससे दुष्कर्म करने के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद आरोपितों ने ही उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने की धमकी दी। पीड़िता रायपुर से वापस सुपेला लौटी और थाने में शिकायत की। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपितों राज और कमलेश को हिरासत में ले लिया है।