ब्रेकिंग: देवेंद्र देशमुख बने दुर्ग जनपद अध्यक्ष.. निर्विरोध निर्वाचित.. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के माने जाते है समर्थक.. इधर बेमेतरा जनपद में कांग्रेस का कब्जा.. कुमारी जयसवाल बनी अध्यक्ष..

0
153

दुर्ग 13 फरवरी, 2020। जनपद पंचायत दुर्ग के लिए सिर्फ एक ही नामांकन जमा होने से अब यहां पर अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के कट्टर समर्थक देवेंद्र देशमुख ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा और किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामाकन से पहले कांग्रेस और भाजपा के सभी जनपद सदस्य एक साथ जनपद कार्यालय पहुंचे। अबे निर्विरोध चुन लिए गए हैं हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इधर बेमेतरा जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा है यहां कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी जयसवाल को 19 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को मात्र 4 वोट मिले हैं ऐसे में यहां कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस का अध्यक्ष बन रहा है।