ब्रेकिंग: दुर्ग निगम में दोनों पदों पर क्रॉस वोटिंग.. कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल होंगे दुर्ग के महापौर.. राजेश यादव को सभापति की जिम्मेदारी..

0
135

दुर्ग। प्रदेश में आज हो रहे ​महापौर चुनावों में चिरमिरी के बाद अब दो और नगर निगमों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। धमतरी और दुर्ग में भी कांग्रेस के महापौर ने जीत हासिल की है। यहां दोनो पदों के लिए क्रॉस वोटिंग हुई है, नगर निगम दुर्ग में भी कांग्रेस का परचम लहराया है, कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल महापौर बने हैं। कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल को 60 में से 40 वोट मिले हैं। जबकि यहां कुल 30 ही कांग्रेसी पार्षद थे, 16 बीजेपी पार्षद थे वहीं 14 पार्षद अन्य थे। दुर्ग नगर निगम के सभापति पद पर राजेश यादव जीते हैं, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश यादव को 31 मत प्राप्त हुए हैं।

वहीं धमतरी में भाजपा ने यहां 19 पार्षद होने का दावा किया था। लेकिन 135 सालों के बाद धमतरी शहर में पहली बार कांग्रेस काम की महापौर और सभापति होगा।