ब्रेकिंग: 2 सरकारी कर्मचारी समेत 6 मिले कोरोना पॉजिटीव.. एक बार फिर इस जिले में बढ़ी मरीजों की संख्या…

0
632

गरियाबंद। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज देवभोग क्षेत्र से फिर 6 लोगों के संक्रमित होने की खबर आ रही है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसमें 2 शासकीय कर्मचारी भी शामिल है ये शासकीय कर्मचारी कितने लोगो के सम्पर्क में आये है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एक साथ 6 लोगों के संक्रमित होने से जिले में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है, इसके साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। आपको बता दें कि बीते कल ही 11 संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस लौटे थे, आज एक साथ 6 मरीज मिलने के बाद लोग एक बार फिर दहशत में आ गए है।