ब्रेकिंग: दुर्ग जनपद में कांग्रेस का कब्जा.. झमित गायकवाड निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित.. धमधा जनपद में देहुति साहू बनी उपाध्यक्ष

0
119

दुर्ग 13 फरवरी, 2020। दुर्ग जनपद में कांग्रेस के देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष और कांग्रेस की झमित गायकवाड़ निर्विरोध दुर्ग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। झमित गायकवाड़ पिछली बार वे उमरपोटी ग्राम पंचायत की सरपंच थी। सरपंच पद आरक्षण की वजह से क्षेत्र क्र.22 से 2200 मतों से जीत हासिल कर जनपद सदस्य चुनी गई। और अब उपाध्यक्ष बनी।

धमधा जनपद में उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा है। यहां देहुति साहू उपाध्यक्ष बनी है। देहुति साहू को 15 वोट मिले है। जबकि बीजेपी को 09 वोट मिले।