ब्रेकिंग: CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी.. ऐसे करें चेक..

0
844

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 88.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जबकि पिछले साल 83.40 फीसदी पास हुए थे। यानी इस बार रिजल्ट 5.38 % बेहतर रहा है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई को कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की शेष बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी बोर्ड की मूल्यांकन योजना (असेसमेंट स्कीम) को मंजूरी दे दी थी। जो पेपर रद्द किए गए हैं, उनके मार्क्स इसी असेसमेंट स्कीम के आधार पर दिए गए हैं।

इस लिंक पर क्लिक करें

http://cbseresults.nic.in/cbse2020_ASPNET/Result/Class12.aspx

  • कुल रिजस्टर्ड 1203595 छात्रों में से 1192961 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1059080 पास हुए हैं।
  • सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
  • रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है।
  • स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।