ब्रेकिंग: CAF के जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोली.. एक जवान की मौत.. 2 लोग घायल..

0
79

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि CAF जवान ने अपने ही साथियों पर ही फायरिंग कर दी है। इस घटना में CAF के एक जवान की मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे कैम्प में अफरातफरी मच गई है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना फरसेगढ़ सीएएफ कैम्प की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। जब फरसेगढ़ सीएएफ कैम्प में एक सीएएफ जवान ने अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। घटना में एक जवान की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है की जवान ने फायरिंग क्यों की है। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

जवान रविरंजन सिंह की मौत हो गई है। जबकि, जवान मो. शकील और दया शंकर शुक्ला घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले ही 4 दिसंबर को फरसेगढ़ आईटीबीपी कैम्प में एक आईटीबीपी जवान ने अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 6 जवानों की मौत हो गई थी।