ब्रेकिंग: केंदा घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस.. 10 से अधिक यात्रियों को आई चोट.. शहडोल से कसडोल जा रही थी बस.. देखिए तस्वीरें..

0
116

9 अक्टूबर 2019बिलासपुर/कोटा,प्रेम सोमवंशी। केंदा घाटी में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। बताया जा रहा है पूरी बस तीर्थ यात्रियों से भरी थी। हादसे में 10 से 12 यात्रियों को चोटें आयी है। घायलों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर भेजा गया है। हादसे की खबर के बाद बेलगहना चौकी व केंदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है। यात्री बस शहडोल के मऊ आश्रम से कसडोल जा रहे थी। द्वारिका प्रशाद साहू कसडोल निवासी बस ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।