बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ का एक और कोरोना पॉजिटीव हुआ ठीक.. प्रदेश में अबतक 9 कोरोना पॉजिटीव हो चुके हैं स्वस्थ… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दी जानकारी.. आप भी सुनें क्या कहा सिंहदेव ने…

0
107

रायपुर 6 अप्रैल, 2020। छत्तीसगढ़ के लिए एक और खुशखबरी आ रही है। कोरबा का रहने वाला एक और कोरोना पॉजिटीव मरीज का निगेटिव पाया गया है। इस तरह से कुल 9 मरीज ठीक हो गए है। इन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभाग हर तरह के प्रयास कर रही है। हमारी तरफ से कोई गलती न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश में 10 कोरोना पॉजिटीव मरीजों में अब केवल एक बचा है। बाकी सब ठीक हो गए है। जो निजामुद्दीन से आना था कटघोरा का मरीज ठीक होना बाकी है। वो भी जल्द ही ठीक हो जाएगा।