ब्रेकिंग: अमित जोगी 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे.. इधर वन मंत्री मोहम्मद अकबर का PSO मिला कोरोना पॉजिटीव..

0
481

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी अमित ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने बुखार, सिर-शरीर दर्द के कारण होम क्वारंटाइन किया है। इधर मंत्री मोहम्मद अकबर के PSO संक्रमित पाए गए हैं। PSO कुछ दिन पहले UP से लौटकर आए थे। PSO रायपुर में मिले 20 कोरोना मरीजों में शामिल हैं। जिसके बाद से मंत्री बंगले में हड़कंप मचा हुआ है।

https://twitter.com/amitjogi/status/1280852288785899521

अमित जोगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बुखार, गले में खराश और सिर-शरीर में दर्द के कारण अगले 14 दिनों के लिए मुझे रायपुर में ही क्वॉरंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन 14 दिनों तक आप सबसे मिल नहीं पाऊंगा, लेकिन फोन  पर अवश्य बात कर सकूंगा। इसके अलावा अमित ने लोगों से अपने-अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी अपील की।

बता दें अब छत्तीसगढ़ में कुल 3526 संक्रमित सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 677 हो गई है। प्रदेश में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।