ब्रेकिंग: एजाज ढेबर बने रायपुर नगर निगम के नए महापौर.. मिले 41 वोट.. भाजपा के मृत्युंजय दुबे को दी मात..

0
144

रायपुर 6 जनवरी, 2020। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के नए महापौर होंगे। मतदान के संबंध में ताजा खबर आ रही है कि रायपुर के 70 पार्षदों में से 41 ने कांग्रेस के एजाज ढेबर को वोट दिया और 29 पार्षदों ने भाजपा के मृत्युंतय दुबे को वोट दिया है। सभी निर्दलीय पार्षदों ने एजाज को वोट दिया है।

बताया जा रहा है कि सभापति के लिए मतदान की प्रक्रिया 4 बजे शुरू होगी। इसके लिए कांग्रेस ने निवर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। साफ है कि कांग्रेस के पास बहुमत और निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने के कारण प्रमोद दुबे ही सभापति होंगे।