ब्रेकिंग: इस निगम में 135 साल का टूटा रिकॉर्ड.. कांग्रेस की वापसी.. क्रॉस वोटिंग से विजय देवांगन को मिला 22 वोट.. जानिए किस निगम के महापौर होंगे विजय देवांगन..

0
101

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव में परिणाम आने के बाद महापौर को लेकर इंतजार किया जा रहा था। आज महापौर और सभापति को लेकर चुनाव के बाद फैसला आ गया है। धमतरी शहर में 135 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। कांग्रेस के विजय देवांगन महापौर के पद पर विजयी हो गए हैं।

बता दें कि धमतरी में 135 साल का रिकॉर्ड टूटा है, जहां नगरीय निकाय बनने के बाद पहली बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय देवांगन को 40 में से 22 वोट मिले हैं, सभापति के पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग मसीह 40 में से 25 वोट मिले हैं।