सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ..

0
90

15 नवंबर 2019 नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 70.21 अंकों की बढ़त के साथ 40,356.69 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.20 अंकों की उछाल के साथ 11,895.30 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 हरे निशान और 31 लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स आज 121.72 अंकों की बढ़त के साथ 40,408.20 पर खुला। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 32.1 अंकों की बढ़त के साथ 11,904.20 पर खुला।