भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल.. डॉ. रमन सिंह सीएम भूपेश पर जमकर गरजे.. कहां- छोटा खाने के लिए नहीं बने हैं मुख्यमंत्री.. किसानों का बकाया बोनस का क्या हुआ दाऊजी..

0
72

1 दिसंबर 2019 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से सभी धान केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है इसी बीच भाजपा का प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे धान खरीदी केंद्रों के बाहर प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रायपुर के करीब नगपुरा धान खरीदी केंद्र के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, चंद्रशेखर साहू समेत बीजेपी के अन्य पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर समर्थन मूल्य में धान नहीं खरीदने को लेकर विरोध जताते हुए डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री भूपेश सरकार पर जमकर गरजे।

भूपेश बघेल बार-बार 1 नवंबर को धान खरीदने के लिए लिखते थे चिट्ठी लेकिन अब एक माह विलंब खरीद रहे हैं धान

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बस्तर से लेकर सरगुजा के धान खरीदी केंद्र में धरना दिया जा रहा है। किसानों का सबसे ज्यादा अपमान हो रहा है। यही भूपेश बघेल हमें बार-बार चिट्ठी लिखते थे कि 1 नवम्बर से धान खरीदी करें। आज खुद एक माह विलंब से धान खरीद रहे हैं।

प्रदेश में भय और आतंक का माहौल: डॉ रमन सिंह

रमन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। वादा खिलाफी की जा रही है। सरकार की नीति को लेकर जनता में आक्रोश है। जब भी मौका मिलेगा जनता सरकार पलट देगी। इन लोगों ने घूम घूम कर गंगा जल लेकर वादा करे थे कि 25 सौ में धान खरीदेंगे। अब मोदी को कोस रहे है कि केंद्र धान नहीं खरीद रहा है।

सोटा खाने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने: रमन सिंह

भूपेश से पूछा कि एक साल हो गया है किसानों का बकाया बोनस का क्या हुआ दाऊजी। जब 2500 रुपए का वादा किया था उस समय प्रधानमंत्री जी से पूछने गए थे क्या ? भूपेश बघेल इन 12 महीनों में सिर्फ गम्मत कर रही है. सोटा खाने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने हैं काम करने के लिए जनता ने आपको चुना है। सरकार ने विकास के काम मे जोर नही दिया. किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। किसान के साथ अत्याचार बंद होना चाहिए इसलिए पूरे प्रदेश में धरना दिया जा रहा है।

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने लिया संकल्प

वहीं धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि धान को हाथ में लेकर हम लोग संकल्प लेते हैं कि जब तक सरकार 25 सौ रुपए में धान नहीं खरीदेगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। हमारा विरोध जारी रहेगा। प्रदेशभर के सहकारी समितियों में बीजेपी कार्यकर्ता हल्ला- बोल प्रदर्शन कर रहे हैं।