बीजेपी ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, अमित शाह बोले- भारत महाशक्ति बनकर उभरा, 6 करोड़ लोगों से चर्चा कर तैयार किया संकल्प पत्र..

0
47

नई दिल्ली 8 अप्रैल, 2019। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजानाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने 6 करोड़ लोगों के साथ चर्चा कर इस संकल्प पत्र को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम 75 बड़े संकल्पों के साथ चुनाव में जा रहे हैं।  

  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं आज 2014 की याद दिलाने के लिए खड़ा हूं।
  • 2014 में भाजपा ने उस वक्त के तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी जी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था।
  • उस वक्त संकल्प पत्र और भाजपा का विजन लेकर हम आपके सामने लेकर आए थे।
  • 2014 में हमारा सम्मान रखते हुए इस महान देश की जनता ने एतिहासिक जनादेश दिया था।
  • 30 साल के बाद पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बने।
  • नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने।
  • पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई।
  • एनडीए की सरकार ने अपना कामकाज मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया।
  • अमित शाह ने कहा कि जब कभी भी भारत के विकास का इतिहास लिखा जाएगा तो 2014 से 2019 तक ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।
  • इन पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार देने का काम मोदीजी ने किया है।
  • गैस के सिलेंडर, घर, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य को लोगों तक पहुंचाने में मोदी सरकार को सफलता मिली है।
  • खुद पीएम मोदी ने निगरानी रखते हुए हर गरीब तक ये सुविधा पहुंचाई।
  • मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंक के जड़ पर प्रहार किया।
  • हमने पारदर्शी तरीके से काम किया।
  • भारत दुनिया में महाशक्ति बनकर उभरा है।
  • आने वाले दिनों में ये बात और आगे बढ़ेगी।
  • हमने 5 साल में 50 से ज्यादा महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
  • देश की आशा अब अपेक्षा में बदल गई है।
  • अब काफी कुछ अच्छा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here