वैशालीनगर में भाजपा संगठन गायब होते दिखी तो सीएम ने भसीन के साथ रिकेश को बुलाया हाउस, अब दोनों मिलकर लड़ेंगे चुनाव, रिकेश को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी..

0
106

02 नवंबर 2018 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। वैशालीनगर से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक विद्यारतन भसीन के लिए राहतभरी खबर है। वैशालीनगर में भाजपा संगठन गायब जैसी स्थिति में है। यहां संगठन के अधिकांश पदाधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी चारूलता पांडेय के लिए काम करने चले गए हैं। इसलिए भसीन अकेले पड़ गए हैं। सीएम को इसकी खबर लगी और उन्होंने आनन-फानन में भसीन के साथ नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन को हाउस बुलाया। बुधवार रात को सीएम ने भसीन और रिकेश से तकरीबन डेढ़ घंटे तक चर्चा की। रिकेश को सीएम ने भसीन के साथ मिलकर काम करने निर्देश दिए हैं। अब माना जा रहा है कि वैशालीनगर विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन रिकेश को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अब देखना यह होगा कि इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन से आदेश कब तक आता है? रिकेश ने कहा- डॉ. रमन सिंह को प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुटता के साथ काम करेंगे। प्रदेश संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसका निर्वहन बेहतर तरीके से किया जाएगा।   

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here