महिला मित्र से मिलने उनके घर मिलने गए थे भाजपा नेता.. बेल बजी और तीसरी मंजिल से कूद पड़े.. अस्पताल में भर्ती..

0
132

चंडीगढ़। शहर में एक बीजेपी नेता का अपनी महिला मित्र से चोरी छुपे मिलना उन पर ही भारी पड़ गया। कोरोना संकट के दौरान लागू लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे हरियाणा बीजेपी के एक नेता बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आ रही है। गंभीर रुप से घायल हो जाने के कारण पुलिस अभी नेता का बयान नहीं ले पाई है।

मामला हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का है। बताया गया कि पंचकूला के रहने वाले बीजेपी नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया चंडीगढ़ में अपने किसी महिला मित्र से मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने फ्लैट की डोर बेल बजा दी। इसके बाद चंद्रप्रकाश फ्लैट की बालकनी से चादर की रस्सी बनाकर उतरने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दो मंजिल से वह नीचे गिर पड़े और घायल होकर जमीन पर बैठ गए।

घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

चंद्रप्रकाश को गंभीर रूप से चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी वह स्टेटमेंट देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी के गिरने की खबर मिली थी। बाद में पहचान की गई कि गिरने वाले शख्स चंद्रप्रकाश कथूरिया हैं, जो पंचकूला के रहने वाले हैं और हरियाणा बीजेपी से जुड़े हैं। पीसीआर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।