कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बीजेपी का वार, जेटली बोले- कांग्रेस एक भी वोट का हकदार नहीं, घोषणापत्र में किए गए वादे खतरनाक

0
76

नई दिल्ली 2 अप्रैल, 2019। बीजेपी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर पलटवार किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे के खतरनाक बताया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो आइडिया है वह खतरनाक है। राहुल गांधी के दोस्तों ने जो मेनिफेस्टो बनाया है वह जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह जो वादे करते हैं उसे लागू करते हैं। इस मेनिफेस्टो में ऐसे एजेंडे हैं जो देश को तोड़ने का काम करते हैं। यह राष्ट्र की एकता के खिलाफ जाते हैं। जो कांग्रेस पार्टी और नेहरू गांधी परिवार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो निर्णय लिया था वह ऐतिहासिक भूल थी। उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं कर सकता है। उस एजेंडो को और खतरनाक तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी है।

अरुण जेटली ने कहा कि मेनिफेस्टो के 35वें पन्ने में कहा गया है रूल-रेगुलेशन और कानून का रिव्यू होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर इस मेनिफेस्टो में कहा गया है- यह स्पष्ट है कि जितना हमनें आतंक के खिलाफ झेला है किसी देश ने नहीं झेला होगा।

आतंक के खिलाफ लड़ाई

26/11 के बाद शुरू नहीं हुई थी। हम आतंकवादी की समस्या को काफी हद तक काबू कर चूके हैं। हमनें जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा खोया। उसके बाद जिस प्रावधान को पंडित नेहरू ने इंदिरा जी ने, मनमोहन सिंह ने छूने का प्रयास नहीं किया। वह कहते हैं कि देशद्रोह करना अब अपराध नहीं होगा। जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है वह एक भी वोट की हकदार नहीं है।

कश्मीरी पंडितों के लिए एक भी आंसू नहीं है

अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र मेें जम्मू-कश्मीर के लिए पूरा पेज लिख दिया है, लेकिन कश्मीरी पंडित के लिए एक जिक्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सेक्युलेरिज्म में कश्मीरी पंडितों के लिए आंसू नहीं है। कांग्रेस पार्टी कश्मीर में सेना को कमजोर कर पत्थरबाजों को मजबूत कर रही है। अरुण जेटली बोले कि न्याय योजना भी कांग्रेस पार्टी का एक धोखा है, इसमें साफ नहीं किया गया है कि इसके लिए बजट कहां से आएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में एक ही तरह का टैक्स लगाना गलत कदम है। अरुण जेटली ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के घोषणापत्र को राहुल गांधी से ज्यादा बार मैंने पढ़ा है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर BJP का पलटवार

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें कई बातें ऐसी हैं जो खतरनाक हैं। ऐसा लगता है कि घोषणापत्र में काफी बातें ऐसी हैं जो ऐसा लगता है कि राहुल गांधी के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले दोस्तों ने तैयार किए हैं। ये राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम करते हैं। अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा कर रही है कि वह देशद्रोह के अपराध को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जमानत देना नियम बनाने का वादा किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस AFSPA को कमजोर करने की बात कर रही है, उनके घोषणापत्र की मानें तो अब सेना के अधिकारी पर किसी सरकारी अनुमति के बिना मामला दर्ज हो पाएगा। जेटली बोले कि अगर ऐसा होता है तो किसी आतंकवादी को पकड़ने पर भी उनका संगठन बदसलूकी के आरोप लगाते हैं।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर शाह ने उठाए सवाल

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर पलटवार किया है। एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने AFSPA पर विचार करने को कहा है, क्या कांग्रेस सैन्य बलों का मनोबल गिराना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here