बड़ी खबर: टाटीबंध चौक पर जल्द शुरू होगा फ्लाईओवर का काम.. सांसद सुनील सोनी की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग ने जारी की राशि..

0
144

7 अक्टूबर, 2019 रायपुर। सांसद सुनील सोनी के प्रयास से अब रायपुर के टाटीबंध चौक में ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिलेगी। रायपुर के टाटीबंध चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले वर्क आर्डर दिया था अब जाकर फ्लाईओवर निर्माण की राशि का पैसा खाते में डाल दिया गया है। बता दें इस मसले पर रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मुलाकात की थी।

दरअसल राजधानी का यह ऐसा चौक है, जहां रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर की तरफ का ट्रैफिक एक जगह टकराता है। इनमें से सबसे अधिक ट्रकों और बसों की आवाजाही होती है। रफ्तार के होड़ में पिछले एक साल में टाटीबंध चौक में 35 से अधिक छोटे वाहन चालकों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उस चौक में अब जाकर फ्लाईआवेर निर्माण का रास्ता साफ हो सका है। इस चौक से सरोना, भिलाई तरफ के वाहन ब्रिज के 14 फीट चौड़े स्पॉन से होकर निकलेगी और इतनी ही चौड़ाई का दूसरा स्पॉन चौक से नई ट्रांसपोर्ट रोड की तरफ जुड़ेगा।

करीब 100 करोड़ का वर्क आर्डर जारी हुआ था

गौरतलब है कि राजधानी का जानलेवा टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माण शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारियों ने करीब 100 करोड़ की लागत से वर्कऑर्डर भी जारी कर दिया था।

जाने कैसे होगा फ्लाई ओवर

  • इस नक्शा में आप देख सकते हैं की दो स्पाइन आकार का फ्लाईओवर होगा जो एक टाटीबंध से सनोरा की तरफ और दूसरा भिलाई की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनेगा।
  • रायपुर से आरंग जाने वाले फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। या दोनों तरफ निर्माण किया जाएगा। वही दुर्ग से बिलासपुर भनपुरी की तरफ जाने वाले 2 लेन फ्लाई ओवर का वन वे निर्माण किया जाएगा दुर्ग से रायपुर सिटी एम्स की तरफ जाने के लिए टू लेन फ्लाई ओवर का वन वे निर्माण किया जाएगा। क्योंकि आप इस नक्शे में देख सकते हैं।