बड़ी खबर: राजधानी में अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन… जानें 21 से कब तक रहेगी पाबंदियां.. पढ़ें पूरी खबर…

0
144

रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रही उच्च स्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों के बीच आम सहमति बनी है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। कलेक्टर एस भारतीदासन ने आज सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन होगा। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ कुछ दुकानें कुछ समय के लिए खोला जाएगा।

इस बार के लॉकडाउन में पहले से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप निर्धारित समय तक खुलेंगी।

बता दें कि पेट्रोल पंप में इमरजेंसी सुविधा व एंबुलेंस को ही पेट्रोल दिया जाएगा। आम जनता के लिए पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगी। इस दौरान लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सब्जी बाजार को भी बंद किया गया है।

कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि लॉकडाउन लागू होने से पहले 1 सप्ताह के लिए अपना राशन स्टोर करके रख लें। किसी भी तरह की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से आग्रह है कि घबराने की जरूरत नहीं है। दूध के लिए सुबह और शाम डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। पेट्रोल, एलपीजी और मेडिकल स्टोर छोड़कर बाकी सभी तरह के व्यवसाय बंद रहेंगे।