बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव… संपर्क में आए लोगों को आइसोलेशन में रहने की दी सलाह

0
158

रायपुर 19 सितंबर, 2020। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर अपील की है कि, उनके संपर्क में आने वाले भी टेस्ट जरूर कराएं और आइसोलेशन पर रहें।