बड़ी खबर: कोरोना वायरस की मंत्रालय में दस्तक, दहशत में अधिकारी, कर्मचारी, बदला प्रवेश का नियम..

0
685

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की दस्तक अब छत्तीसगढ़ के मंत्रालय भवन में हो गई है। जिसके कारण मंत्रालय में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी दहशत में है। यही कारण है कि अब मंत्रालय में प्रवेश के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्रालय का वीआईपी गेट बंद कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को जारी आदेशों के तहत अब विभागीय सचिव के आदेश से ही प्रवेश के लिए पास जारी किया जाएगा।

अब मंत्रालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए यह नया अस्थाई आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय के सुरक्षा अमले में शामिल एक प्लाटून कमांडर और एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कर्मचारी संगठनों ने बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग की थी।

अभी तक मंत्रालय में मंत्री या सचिव के निजी स्टाफ, उप सचिव और अवर सचिव के कहने पर प्रवेश पास बनता रहा है। आम जनता के मंत्रालय में प्रवेश का पास बनाने के लिए बना सामान्य अकाउंट पहले ही बंद किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य सचिव आरपी मंडल से मुलाकात कर वर्क फ्रॉम होम की भी अनुमति मांगी।