बड़ी खबर: कोरबा में सेकंड केस मिलने के बाद COMPLETE लॉकडाउन.. ये जरुरी सेवाएं भी बंद.. ठोस वजह के बगैर घूमते पाए गए तो जाएंगे सीधे जेल..

0
128

कोरबा 9 अप्रैल, 2020। जिले में कोरोनो पॉजीटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कटघोरा में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। देर रात पुरानी बस्ती से एक सख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव बताई जा रही है, जिसे संजीवनी 108 की मदद से बीती रात ही रायपुर एम्स भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये शख्स पहले मिले कोरोना संक्रमित नाबालिग जमाती के संपर्क में रहा होगा। इस वजह से संक्रमण का शिकार हो गया।

कोरोना वायरस का यह दूसरा मामला सामने आते ही प्रशासन ने समूचे शहर को लॉकडाउन कर दिया है। अभी तक लॉकडाउन में आवश्यक सेवाएं जैसे किराना, फल, सब्जी, डेयरी खुलने से लोगों को राहत मिल रही थी लेकिन अब ये सभी सेवाएं पूरी तरह से आगामी आदेश तक बन्द रहेगी। इनमें पेट्रोल पंप और मेडिकल संस्थान भी शामिल हैं।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर शहर में अब पूर्ण कर्फ्यू लागू है। पुलिस की गश्त तेज हो गई है। गली मोहल्लों, चौक-चौराहों व मुख्यमार्ग पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान अगर कोई भी शख्स बिना किसी ठोस वजह के घर से बाहर घूमता पाया गया तो उस पर सीधे कानून के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।