बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत.. सीएम ने जताया शोक..

0
74

पटना। नीतीश कुमार सरकार में पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है। उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) हुआ था, कुछ दिन पहले ही पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत को देखते हुए सांस की तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे। कैबिनेट में मेरे सहयोगी और एक कुशल प्रशासक थे। उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

हाल ही में प्रदेश सरकार के एक और मंत्री विनोद सिंह का भी निधन हुआ था। अब नीतीश कैबिनेट के दूसरे साथी कामत की मौत कोरोना वायरस से हो गई। कोविड-19 के लिए वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ मंत्री कपिलदेव कामत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।