बिग ब्रेकिंग: ITBP कैंप में जवानों ने अपने साथियों पर बरसाई गोलियां.. 6 जवानों की मौत.. 2 घायल.. हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर..

0
84

नारायणपुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथी के जवानों पर फायरिंग कर दी है। गोली लगने से 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 3 जवानों के घायल हो गए हैं। कडेनार स्थित आईटीबीपी के कैम्प में ये घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हो गई है। फिलहाल घायल जवानों को राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है।