बिग ब्रेकिंग: शिव अनंत तायल होंगे बेमेतरा के नए कलेक्टर.. सौरभ कुमार को रायपुर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी.. कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी का ट्रांसफर..

0
252

रयपुर 14 जनवरी 2020। छत्तीसगढ़ में 3 आईएएस अफसरों को तबादला किया है इसमें सबसे महत्वपूर्ण बेमेतरा जिले के कलेक्टर बदला गया है। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के रूप में पदस्थ किया गया है।


वही आईएस सौरभ कुमार को रायपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया है इससे पहले वे महिला बाल विकास के संयुक्त सचिव एवं अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

वही रायपुर नगर निगम के कमिश्नर रहे शिव अनंत आयल को बेमेतरा जिले का नया कलेक्टर घोषित किया है।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी किया गया है।