बिग ब्रेकिंग: सौरभ कुमार होंगे रायपुर के प्रभारी कलेक्टर.. इसलिए किया बदलाव..

0
164

रायपुर। कोरोना संकट के बीच प्रशासन ने रायपुर नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन के अवकाश पर जाने के चलते प्रशासन ने सौरभ कुमार को राजधानी का प्रभारी कलेक्टर बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन कुछ दिनों के लिए अवकाश पर गए हुए हैं। इसके चलते प्रशासन ने रायपुर नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार को प्रभार सौपी है।