बिग ब्रेकिंग: राजस्व मंत्री के ओएसडी प्रकाश चंद्र कोरी पद से हटाए गए.. राज्य सरकार ने जारी किए आदेश..

0
122

15 अक्टूबर 2019 रायपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी प्रकाश चंद्र कोरी की राज्य सरकार ने छुट्टी कर दी है है। डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र कोरी को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के ओएसडी के पद से हटा दिया है। और उन्हें मार्कफेड में वापस भेज दिया गया है।

  • प्रकाश कोरी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर है।
  • राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ से ट्रांसफर करके मार्कफेड में मैनेजर बनाया था।
  • बाद में मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रकाश कोरी को अपना ओएसडी नियुक्त कराया था।
  • सामान्य प्रशासन विभाग ने ओएसडी के रूप में उनकी नियुक्ती को निरस्त करते हुये वापस मार्कफेड भेज दिया है।
  • गौरतलब है कि इसके पहले स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह के ओएसडी राजेश सिंह की सरकार ने छुटटी कर दी थी।
  • प्रकाश कोरी मंत्री के दूसरे ओएसडी होंगे जिसे सरकार ने हटाया है।