बिग ब्रेकिंग: एजाज ढेबर बनाए गए रायपुर महापौर के प्रत्याशी.. नोमिनेशन के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे एजाज.. क्रांस वोटिंग की संभावना.. ये बन रहा समीकरण..

0
116

रायपुर 6 जनवरी, 2020। रायपुर नगर निगम में महापौर और सभापति के नाम की खींचतान के बीच एक बड़ी खबर आ रह है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने एजाज ढेबर को महापौर प्रत्याशी बना दिया है। माना जा रहा है कि अब एजाज ढेबर रायपुर के नये महापौर होंगे।

कांग्रेस ने महापौर पद के लिए एजाज का नाम फाइनल कर दिया है। कांग्रेस पार्षद दल की अब से कुछ देर पहले कांग्रेस जिला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें एजाज का नाम पर पार्टी ने अंतिम मुहर लगा दी है। हालांकि इसकी संभावना उसी वक्त से बन गयी थी, जब एजाज छह निर्दलीय पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्हें मिलवाने के लिए पहुंचे थे, लिहाजा उनका दावा काफी मजबूत हो गया था।

लेकिन ये भी दावा किया जा रहा है कि एजाज ढेबर के नाम के एलान के बाद कांग्रेस में पार्षद बागी हो सकते है। जानकार तो ये भी कहते है कि एजाज के नाम के एलान के बाद कांग्रेस के ही 7 पार्षद क्रांस वोटिंग कर सकते है। जबकि प्रमोद दुबे खेमे के पार्षद भी इस फैसले से अंधरुनी रुप से खफा है। ऐसे में क्रांस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस की ओर से अभी सभापति के नाम पर सस्पेंस बनाकर रखा गया है। बताया जा रहा प्रमोद दुबे को सभापति की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इधर एजाज के महापौर प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रहा है। 70 सीट वाली कांग्रेस निगम में महापौर के लिए 36 पार्षदों की जरूरत थी।

कांग्रेस के पार पहले से ही 34 पार्षद थे, 6 निर्दलीय का साथ लेकर कांग्रेस ने पहले ही अपना दावा पद के लिए पुख्ता कर लिया है। ।