बिग ब्रेकिंग: राजधानी में फिर से लग सकता है लॉकडाउन.. उच्च स्तरीय बैठक के बाद कलेक्टर ने लिया ये निर्णय…

0
104

रायपुर 19 सितंबर, 2020। राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठक के बाद लॉक डाउन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जाए कि बैठक में राजधानी में लॉकडाउन को लेकर सभी अधिकारियों के बीच आम सहमति बन गई है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर के अनुसार 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। हालांकि इसका आदेश जारी नहीं हुआ है। देर शाम तक साफ हो जाएगा कि राजधानी में लॉकडाउन होगा या नहीं।

  • लॉकडाउन की तैयारी को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक की गई।
  • बैठक में रायपुर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।
  • कलेक्टर भारतीदासन ने बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई। लेकिन लॉकडाउन लगना तय है।
  • गौरतलब है कि बालोद जिला में 22 से 30 सितंबर तक पूर्ण लॉकडाउन लगा है।
    -बालोद कलेक्टर ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के तमाम नगरीय निकायों के साथ प्रभावित ग्राम पंचायतों में इस लागू किया है।
  • वहीं बेमेतरा में 13 से 20 सितंबर तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।
  • मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। यहां 17 से 23 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया है।
  • इसके अलावा दुर्ग व राजनांदगांव में भी लॉकडाउन किया गया है। वहीं बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन लग सकता है।
  • धमतरी जिलेमें लोगों ने जिला प्रशासन से लगाने शहर बंद करने की मांग की है।