बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की फैक्ट्री में भी गैस रिसाव… जहरीली गैस की जद में आये 7 मजदूर.. तीन की हालत गंभीर… रायपुर रेफर…

0
98

रायगढ़ 7 मई, 2020। जिले के तेतला गांव में स्थित बंद पड़े कागज फैक्ट्री से गैस रिसाव की खबर सामने आई है। शक्ति पेपर मिल के नाम पर संचालित यह फैक्ट्री लॉक डाउन की वजह से बंद पड़ी है। आज कुछ मजदूर इस बंद फैक्ट्री की सफाई के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव की वजह का कुछ भी पता नहीं चला है, लेकिन इसकी जद में 7 मजदूर जरूर आ गए हैं। इनमें से 3 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, वहीं गैस रिसाव रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेषज्ञों की टीम को लगाया है।

सभी गंभीर रुप से बीमार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें रायपुर लाया जायेगा। घटना रायगढ़ के शक्ति पेपर मिल का है। जहां पेपर कारखाना की सफाई करने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। इस दौरान पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।