जेटली के ट्वीट पर भूपेश का तख्ती से जवाब.. लिखा- झीरम का नाम तो सुना ही होगा 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली के सहयोग से हुई सुपारी किलिंग क्या भूल गए आप? और भी बहुत कुछ लिखा पढ़िए…

0
99

11 फरवरी 2019, रायपुर। अरुण जेटली के राहुल गांधी पर किए गए ट्वीट से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने ट्विटर के माध्यम से शक्ति से जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली के लिए लिखा कि जी राम का नाम तो सुना ही होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के सहयोग से हुई सुपारी किलिंग क्या भूल गए आप?

हमारे सभी नेताओं का नाम पूछ पूछ कर नक्सलियों ने मारा था। महेंद्र भइया, नंदू भैया विद्या भैया समेत 31 कांग्रेसी नेता शहीद हुए थे।

भूपेश ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि..

और आप हमपर नक्सलियों के साथ गंठजोड़ का निहायत ही बेहुदा, बेतुका और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं?
कांग्रेस का गंठजोड़ छग के किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के साथ है, समझे?
छत्तीसगढ़ की महान जनता और लोकतंत्र का तो अपमान न करें साहेब।
बाकी गेट वेल सून @arunjaitley जी।

  • आपको बता दें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था।
  • इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने माओवादियों के साथ गठबंधन किया था।
  • राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ‘टुकडे टुकडे’ गिरोह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए, अदालत में शहरी नक्सलियों का बचाव करने में कांग्रेस सबसे आगे थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here