कमल विहार का बदल सकता है नाम.. ये है वजह..

0
105

11 जून, 2019 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही कमल विहार का नाम बदल सकता है। इस योजना के नाम को बदलने के लिए कांग्रेस नेताओं ने वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कमल विहार को महापुस्र्ष के नाम पर रखा जाए। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने पार्टी के चुनाव चिन्ह का प्रचार करने के लिए टाउनशिप स्कीम का नाम कमल विहार रखा था। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, तो टाउनशिप का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ के किसी महापुस्र्ष का सम्मान किया जाए। मंत्री ने कमल विहार का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here