भूपेश कैबिनेट की आज मंत्रालय में होगी बैठक.. स्काई वॉक, कमल विहार का नाम बदलने समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा..

0
103

रायपुर 12 जून, 2019। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। महानदी भवन मंत्रालय में आज सुबह 11 बजे बैठक होगी। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए खेती किसानी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद मीडिया कॉफ्रेंस भी होगी।

  • कैबिनेट की बैठक में पीडीएस में बड़े बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है।
  • बीपीएल परिवार के सभी सदस्यों को 7-7 किलो चावल देने पर भी निर्णय हो सकता है।
  • पिछली सरकार के कई फैसलों पर रिव्यू होने की पूरी संभावना है। कमल विहार के नाम बदलने पर भी चर्चा हो सकती है।
  • प्रदेश में फिलहाल सबसे चर्चित विषय स्काई वॉक पर खास चर्चा हो सकती है।
  • 12 जुलाई से मानसून सत्र भी शुरू हो रही है। इसे लेकर भी कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होगी।
  • मानसून सत्र 9 जुलाई तक चलेगा और इसमें छह बैठकें होंगी। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here